कोमाखान : ईट का टुकड़ा को फेंककर मारने से गंभीर रूप से घायल ... - CG Sandesh

कोमाखान : ईट का टुकड़ा को फेंककर मारने से गंभीर रूप से घायल होकर हुआ बेहोश.

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम खैरटकला में ईट के टुकड़ा को फेंककर मारने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया. जिसके बाद उसे बागबाहरा सरकारी अस्पताल ले जाने पर उचित इलाज हेतु रिफर कर दिया गया.

सुकवारो बाई ने पुलिस को बताया कि उसका देवर बेटा खेमराज ठाकुर जमीन के हिस्से बटवारे के नाम से आये दिन गाली गलौज करते रहता है. 19 जून 2024 को सुकवारो बाई का पति तिजऊ राम ठाकुर किसान सम्मान निधि के केवाईसी कार्य हेतु बागबाहरा गया था, जहाँ से दोपहर 2:30 बजे घर आया तो उसी समय खेमराज ठाकुर मां बहन की, गाली गलौज कर रहा था जिसे तिजऊ राम ठाकुर मना किया तो खेमराज ठाकुर के द्वारा एक आधा ईट के टुकड़ा को उठाकर फेंककर तिजऊ राम के सिर में मारा. जिससे उसके सिर में काफी चोंट आकर खून निकलने लगा और तिजऊ राम बेहोश हो गया.

इसके बाद तिजऊ राम को ईलाज के लिए बागबाहरा सरकारी अस्पताल ले गये जहां से गंभीर चोंट होने से उचित ईलाज हेतु रिफर कर दिया गया.

मामले में पुलिस ने आरोपी खेमराज ठाकुर के द्वारा अपराध धारा 294,325 भादवि का अपराध घटित करने पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा सदर का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें