तेंदुकोना : पानी माँगने पर अश्लील गाली गलौच कर फोड़ दिया चाचा... - CG Sandesh

तेंदुकोना : पानी माँगने पर अश्लील गाली गलौच कर फोड़ दिया चाचा का सिर.

तेंदुकोना के वार्ड नंबर 11 में एक व्यक्ति द्वारा अपने भतीजे को पानी माँगने पर तेरे बाप का नौकर हूँ क्या कहते हुए भतीजे ने चाचा से अश्लील गाली गलौच कर उसका सिर फोड़ दिया.

भंवरलाल खैरवार ने पुलिस को बताया कि 19 जून 2024 को रात्रि 10 बजे वह अपने भतीजा उत्तर कुमार के साथ खाना खाने बैठा था तो भतीजा उत्तर कुमार को पानी निकाल के देने बोला. जिसपर उत्तर कुमार मां बहन की अश्लील अश्लील गाली गुप्तार कर तेरे बाप का नौकर हूं क्या मुझे पानी मंगवा रहा है कहकर पास में पड़े लकड़ी से आज तूझे जान से मार दूंगा कहकर सिर पर वार किया, जिससे भंवरलाल के सर से खून निकलने लगा. तब उसके भतीजा विजय खैरवार ने बीच बचाव किया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें