बीमारी ठीक करने का झांसा देकर तांत्रिक ने किया दुष्कर्म - CG Sandesh

बीमारी ठीक करने का झांसा देकर तांत्रिक ने किया दुष्कर्म

एमपी के ग्वालियर डबरा सिटी थाना क्षेत्र में एक तांत्रिक ने नवविवाहिता के साथ दुष्कर्म किया. तांत्रिक ने जादू टोने से बीमारी को ठीक करने का झांसा देकर घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता को तांत्रिक ने धमकी दी कि अगर उसने इसका जिक्र किसी से किया तो उसके ऊपर जादू-टोना कर देगा। जिससे वहां कभी ठीक नहीं हो पाएगी। घटना का शिकार पीड़िता ने परिजनों को तांत्रिक की करतूत बताइए तो परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और शिकायत की। वहीं पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

दरअसल डबरा सिटी थाना क्षेत्र के मील की दफाई डबरा की रहने वाली पीड़ित महिला की शादी एक साल पहले हुई थी। लेकिन विवाह के बाद से ही उसकी तबियत खराब रहने लगी है। महिला का परिजनों ने उपाचार कराया। लेकिन फायदा नहीं मिला। इसी बीच कुछ लोगों ने बताया कि उस पर कुछ चक्कर है। इस बात पर परिजन उसे पास ही ढीमर मोहल्ले में रहने वाले तांत्रित अनरेश शर्मा के पास लेकर पहुंचे। तांत्रिक ने मां को बाहर बैठने को कहा और उसे पूजा वाले कमरे में ले गया। अंदर पहुंचते ही उसने पूजा पाठ करना शुरू कर दिया और फिर उसे धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

जब वह रोने लगी तो आरोपी ने धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो वह उस पर जादू- टोना कर देगा। फिर वहां कभी ठीक नहीं हो पाएगी। इसके बाद तांत्रिक ने कुछ सामान लिख कर उसकी मां को दिया और बताया कि दूसरे दिन फिर लेकर आना है। घर पहुंचने पर पीड़िता ने तांत्रिक की करतूत बताई इस बात का पता चलते ही परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और शिकायत की। वही पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी तांत्रिक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें