बागबाहरा : जहर सेवन कर बुजुर्ग ने दी जान - CG Sandesh

बागबाहरा : जहर सेवन कर बुजुर्ग ने दी जान

बागबाहरा थाना क्षेत्र के हरनादादर निवासी बुजुर्ग ने आत्महत्या कर ली. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 9 जून को बलीराम खड़िया पिता डेरहा खड़िया उम्र 65 साल ने अज्ञात कारणों से जहर सेवन कर लिया. 

तबियत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल महासमुन्द ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से असल नंबरी मर्ग कायम कर कार्यवाही विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें