CG : शराब दुकान में मिलावट करते पकड़े गए कर्मचारी... - CG Sandesh

CG : शराब दुकान में मिलावट करते पकड़े गए कर्मचारी...

कोरबा में ट्रांसपोर्ट नगर स्थित विदेशी शराब दुकान में जिला आबकारी विभाग की टीम ने शराब में मिलावट करते कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ा। बताया जा रहा है कि विदेशी शराब दुकान में कर्मचारी शराब दुकान बंद होने के बाद चोरी चुपके कम रेट के शराब को अधिक रेट के शराब के बोतलों में मिलावट का काम कर रहे हैं। जिसके आधार पर आबकारी विभाग की संयुक्त टीम दुकान खुलते ही पहुंची और जांच कार्यवाही शुरू की गई. इस दौरान आकस्मिक निरीक्षण करने पर सुपरवाइज़र प्रतिपाल यादव,सेल्समेन प्रवीण जयसवाल और मल्टींवर्कर होलिका सिंह को मदिरा मिलावट करते पकड़ा गया।

बताया जा रहा कि आरोपियों के क़ब्ज़े से 06 नग मैकडॉवेल्स नम्बर 1 की बॉटल में भरी मिलावटी मदिरा,06 नग मैकडॉवेल्स no1 बॉटल की ख़ाली शीशी ढक्कन,06 नग गोवा व्हिस्की बॉटल ख़ाली शीशी,और 04 नग आफ्टरडार्क बॉटल की ख़ाली शीशी और ढक्कन बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 38(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। बताया जा रहा है कि ये खेल काफी लंबे समय से चल रहा है जिसके शिकायत ग्राहक भी कर रहे थे विभाग को इंतजार था कि कब इस खेल को खेले और कार्यवाही करें।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें