CG : सौतेली माँ ने की बच्चे की हत्या - CG Sandesh

CG : सौतेली माँ ने की बच्चे की हत्या

बलरामपुर जिले के सामरी थाना के ग्राम पचपेड़ी में सौतेली मां ने सात माह के अबोध बेटे की हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपित फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। महिला की पकड़ में आने के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने बताया कि ग्राम पचपेड़ी निवासी जेठुआ कोरवा की पत्नी मघनी कोरवा की सात माह पहले बच्चे को जन्म देते समय मृत्यु हो गई थी।

बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ था। जन्म के बाद पिता ने घरवालों के साथ मिलकर नवजात का पालन-पोषण किया। बाद में उसकी देखभाल के लिए लगभग चार माह पहले ग्राम महुआटोली निवासी मनिता कोरवा को बतौर पत्नी बनाकर घर लाया था। जेठुआ कोरवा के अनुसार घटना दिवस को वह सरहुल त्योहार में शामिल होने चुनचुना बस्ती गया था। इस दौरान घर पर उसकी पत्नी, सात माह के बच्चे के साथ थी।

सरहुल त्योहार मनाकर शाम को वह घर लौटा तो देखा कि बच्चा जमीन पर पड़ा था। उसके ऊपर कपड़ा ढंका हुआ था। शरीर में कोई हलचल नहीं था। उसने बच्चे को गोद में उठाकर देखा तो उसकी सिर के पीछे व कनपटी के पास चोट के निशान नजर आए। जब उसने पत्नी से पूछताछ शुरू की तो वह वहां से फरार हो गई। उसके बाद वापस नहीं लौटी। पत्नी के फरार होने तथा घर में बच्चे के साथ उसी के होने के कारण सौतेली मां द्वारा ही हत्या करने का संदेह है।

पुलिस ने उसके विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीकृत कर लिया है। आरोपित की खोजबीन कर महिला को किया गिरफ्तार को कर लिया है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि पारिवारिक अथवा भविष्य में संभावित संपत्ति हिस्सेदारी से बचने के लिए सौतेली मां ने यह कदम उठाया होगा। इस घटना की सूचना जेठुआ ने सामरीपाठ पुलिस को दी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें