कोमाखान : शटर उठाकर दुकान मे घुसकर की गल्ला की चोरी. - CG Sandesh

कोमाखान : शटर उठाकर दुकान मे घुसकर की गल्ला की चोरी.

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम ब्राम्हनडीह मे घर से लगा हुआ किराना से शटर को उठाकर दुकान मे घुसकर गल्ला चोरी करने का मामला सामने आया है.

प्रदीप शर्मा ने पुलिस को बताया कि रोजाना की भांति वह सुबह 8 बजे से लेकर रात्रि 9 बजे तक किराना दुकान खुला रखता है, और आये हुए ग्राहक को बिक्री करता है. जहाँ 25 मई 2024 के रात्रि करीब 8:30 बजे वह किराना दुकान का शटर को गिराकर अंदर खाना खाने चला गया,  और खाना खाकर आकर देखा तो दुकान का शटर उठा हुआ था और जिस दराज मे पैसा रखता है वो गायब था. इसके बाद प्रदीप ने जब CCTV  देखा तो पता चला कि एक व्यक्ति फिरोजी रंग के फूल टी शर्ट में उसके गल्ला (दराज) जिसमे पैसा रखता हूं उसको निकाल कर चोरी कर सामने खड़ी स्वीफ्ट ग्रे रंग की कार क्रमांक CG 04 PC 0524 में रखकर भाग गया.

प्रार्थी प्रदीप ने बताया कि दराज में करीब 1500 रूपये था जिसे समय गल्ला (दराज) को उपरोक्त चोर शटर को उठाकर उसके दुकान मे घुसकर चोरी कर ले गए मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें