निलंबित ASI की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत - CG Sandesh

निलंबित ASI की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

मध्यप्रदेश के खरगोन से बड़ी खबर सामने आई है जहां निलंबित एएसआई की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। निलंबित ASI दिग्विजय सिंह चौहान धार 34वी बटालियन में पदस्थ था। एएसआई की पत्नी का आरोप है कि परिवार वालों ने जहर देकर मारा है।

बता दें कि एएसआई की पत्नी ने अस्पताल में वीडियो बनाकर परिजनों पर ये आरोप लगाया है। बता दें कि प्रॉपर्टी को लेकर परिवार वालों से विवाद चल रहा था। रुपयों के गबन के मामले में ASI निलंबित हुआ था। एसपी धर्मराज मीना का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि एएसआई ने खुद जहर खाया है। ये पूरा मामला ऊन थाने के लेहकू गांव का है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें