CG : सड़क हादसे में हुई थी 19 की मौत, ड्राईवर और वाहन मालिक ग... - CG Sandesh

CG : सड़क हादसे में हुई थी 19 की मौत, ड्राईवर और वाहन मालिक गिरफ्तार

कवर्धा: जिले के कुकदूर इलाके में सोमवार को एक पिकअप वाहन के घाटी में गिर जाने से 19 लोगों की मौत की घटना के बाद वाहन मालिक और वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि कुकदूर थाना क्षेत्र के निवासी वाहन मालिक रामकृष्ण साहू और चालक दिनेश यादव को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337और 304 तथा मोटर वाहन अधिनियम 1988 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें