बागबाहरा : बिना अनुमति हो रहा था बोर खनन, गाड़ी हो गई जप्त - CG Sandesh

बागबाहरा : बिना अनुमति हो रहा था बोर खनन, गाड़ी हो गई जप्त

जिले में ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने आगामी आदेश तक के लिए नलकूप खनन पर कलेक्टर प्रभात मलिक ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। लेकिन आज खल्लारी थाना क्षेत्र में बिना अनुमति बोर खनन का कार्य किया जा रहा था। जिसपर बोर गाड़ी को जप्त कर खल्लारी थाना को सुपुर्द किया गया है।

यह कार्यवाही बागबाहरा तहसीलदार लीलाधर कंवर एवम हरीश ध्रुव तहसीलदार कोमाखान द्वारा की गई है। कार्यवाही में आमाकोनी निवासी हिरामन सिंग के निवास में अनिल चंद्राकर की बोर गाड़ी क्रमांक AP 29 , BT 1189 को जप्त किया गया है ।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें