बागबाहरा : घर की चाबी खिड़की पर रखना पड़ा महंगा. मजदूरी में गई... - CG Sandesh

बागबाहरा : घर की चाबी खिड़की पर रखना पड़ा महंगा. मजदूरी में गई महिला के घर से 80 हजार की चोरी.

घर में ताला लगाकर चाबी को खिड़की के बगल में एक कप में डालकर मजदूरी करने जाना तेन्दूकोना की एक महिला को भारी पड़ गया. चोर ने मौके का फायदा उठाते हुए घर में नगदी और जेवर मिलाकर कुल 79 हजार रुपये की चोरी कर ली है.

श्रीमती चंद्रिका दीवान ने पुलिस को बताया कि 14 मई 2024 को करीब 3:30 बजे वह गांव में मजदूरी काम में मनोज साहू के घर गई थी तथा उसका लड़का नीलकंठ गांव के गैंद राम मानिकपुरी के ट्रेक्टर में मजदूरी में गया था, घर में ताला बंद था तथा घर की चाबी को मेन गेट के बाद रसोई के खिड़की में एक कप में डाल कर रख दी थी. जिसे चंद्रिका और नीलकंठ जानते थे.

इसके बाद शाम को करीब 06:30 बजे चंद्रिका जब काम से वापस आई तो देखी उसके घर के अंदर घुसने के मुख्य द्वार खुला हुआ था. तथा परछी के कमरा का ताला भी खुला हुआ था और वहीं खुर्सी के पास रखा था. तब चंद्रिका घबराकर कमरा के अंदर गई तो तो घर में रखे टिन के पेटी का ताला भी टुटा हुआ था तथा उसमें रखा नगदी रकम 45,000/- रूपये जिसमें 500-500 के 90 नोट, चांदी का करधन लगभग 22 तोला किमती 15000/- रूपये, चांदी का सांटी लगभग 08 तोला किमती 4000/- रूपये, सोने का खिनवा दो जोड़ी किमती 3000/-रूपये, चार पत्ती वाला काले मोती में गुथा सोने का माला लगभग 12000/-रूपये। जुमला किमती लगभग79,000/- रूपये को कोई अज्ञात चोर घर अंदर घुसकर चोरी कर ले गया.
पुलिस ने रिपोर्ट पर अपराध धारा 454,380 भादवि का घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें