तेन्दुकोना : स्कूटी में अलग-अलग जगह लेजाकर किया दुष्कर्म, अश... - CG Sandesh

तेन्दुकोना : स्कूटी में अलग-अलग जगह लेजाकर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी किया वायरल, केस दर्ज

नाबालिग युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर वीडियो बनाने तथा सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ तेन्दुकोना थाने में शिकायत दर्ज करायी गई है.

पीड़िता के भाई ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी है. शिकायत में उसने बताया है की उसकी बहन को नयापारा पिथौरा निवासी गुलाब ध्रुव ने शादी का प्रलोभन देकर 10 दिसम्बर 2023 से 27 अप्रैल 2024 के बीच कई कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाया.

आरोपी ने युवती को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया. उसके बाद आरोपी करीबन हर दस-पन्द्रह दिन में अपनी स्कूटी में युवती को बिठाकर अलग-अलग जगह लेकर जाता था और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था. इसी दौरान आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया.

परिवार में सलाह मश्वरा के बाद युवती के भाई ने 11 मई को मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 376 (2) (ढ़), 4, 6 पॉक्सो एक्ट तथा 67, 67 ए, 67 बी आईटी एक्ट के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें