CG : शिक्षक ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म - CG Sandesh

CG : शिक्षक ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से नाबालिग छात्रा से शिक्षक ने दुष्कर्म किया. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

सारबहरा इलाके में रहने वाले शिक्षक महेंद्र सोनी ने अपने ही स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इससे छात्रा गर्भवती हो गई। छात्रा जब स्कूल में पढ़ रही थी, तब उसकी उम्र 12 साल थी। आरोप है कि शिक्षक तभी से छात्रा का शारीरिक शोषण करता रहा। अब पीड़िता बालिक हो गई। पीड़िता और उसके परिजनों ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, केस दर्ज होने के बाद इसकी जानकारी आरोपी शिक्षक को हुई तो वह फरार हो गया।। गौरेला पुलिस शिक्षक की तलाश कर रही है। यह पूरा मामला तब प्रकाश आया, जब छात्रा गर्भवती हो गई। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। छात्रा ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक महेंद्र सोनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 पॉक्सो, 294, 342, 376 का, 376 एन और 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच और आरोपी शिक्षक की पतासाजी शुरू कर दी गई।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें