CG : राइस मिल में नाबालिग युवती से अनाचार, आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

CG : राइस मिल में नाबालिग युवती से अनाचार, आरोपी गिरफ्तार

कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से राइस मिल में दुष्कर्म का मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

कांकेर के कोतवाली थाना अंतर्गत स्थित एक राइस मिल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना हुई. इस घटना की सूचना नाबालिग ने अपने परिजनों को दी. जिसके बाद नाबालिग अपने परिजनों के साथ थाने में पहुंचकर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया.

जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दुष्कर्म करने वाले आरोपी का नाम लालटुन है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें