बागबाहरा : बुजुर्ग के साथ मारपीट के आरोप में पड़ोसियों के खिल... - CG Sandesh

बागबाहरा : बुजुर्ग के साथ मारपीट के आरोप में पड़ोसियों के खिलाफ केस दर्ज

बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम हरनादादर में बुजुर्ग से मारपीट के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. आरोप है की पड़ोस का बच्चा बुजुर्ग के घर खेलने गया था, जिसे बुजुर्ग ने घर जाने को कहा. इसी बात पर विवाद शुरू हो गया और बुजुर्ग के साथ मारपीट की गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

ग्राम हरनादादर निवासी जुगुल टण्डन ने पुलिस को बताया की वह वृध्द होने के कारण अपने घर में रहता है. उसके पड़ोस में सुनील गिलहरे ,कोमल गिलहरे एवं उसकी मां ईश्वरी गिलहरे अपने परिवार के साथ रहते हैं.

जुगुल ने बताया की 2 अप्रैल को दोपहर करीबन 03:30 बजे कोमल गिलहरे का 2 वर्षीय पुत्र जुगुल के घर में आकर खेल रहा था, जिसे जुगुल ने अपने घर जाओ मैं थोडा आराम करूंगा कहा. इतने में कोमल गिलहरे, सुनील गिलहरे एवं उसकी मां ईश्वरी गिलहरे तीनों जुगुल के घर के सामने आकर मेरे बेटे को पसंद नहीं करते हो अपने घर में खेलने नहीं देते हो कहकर गंदी-गंदी गाली गलौज करते हुए सुनील गिलहरे एवं कोमल गिलहरे ने हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट की. मारपीट करने से जुगुल के दोनों पैर, हाथ एवं पीठ में चोंट आयी. जुगुल ने ईलाज कराने के बाद 9 मई को थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी सुनील गिलहरे, कोमल गिलहरे एवं ईश्वरी गिलहरे के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें