इस दिन रिलीज होगी  'पंचायत-3' - CG Sandesh

इस दिन रिलीज होगी 'पंचायत-3'

दर्शकों को प्राइम वीडियो ने बड़ा तोहफा दिया और दर्शकों की सबसे पसंदीदा सीरीज 'पंचायत 3' के रिलीज की तारीख से पर्दा उठा दिया। एक ओर जहां फैंस 'पंचायत 3' के लिए उत्सुक हैं तो वहीं वे अन्य बहुप्रतीक्षित सीरीज पर भी अपडेट मांग रहे हैं।

इस लिस्ट में पहला नाम 'पंचायत 3' का है। अमेजन प्राइम की इस सीरीज के दो सीजन रिलीज हो चुके हैं और दोनों को ही दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला। अब दर्शक इसके तीसरे सीजन के लिए बेताब हैं। सचिव जी की भूमिका में नजर आए जितेंद्र कुमार को इस सीरीज से काफी प्यार मिला। वहीं, ग्राम प्रधान के रूप में नीना गुप्ता और प्रधानपति के रूप में रघुवीर यादव भी छा गए। इनके अलावा चंदन रॉय , फैसल मलिक , पूजा झा और पूजा सिंह भी नजर आए। अब यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर 28 मई, 2024 को धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें