कांग्रेस की वर्तमान विधायक ने थामा भाजपा का दामन - CG Sandesh

कांग्रेस की वर्तमान विधायक ने थामा भाजपा का दामन

देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद से ही कांग्रेस को कई झटके लगे हैं। कांग्रेस को सबसे ज्यादा झटके मध्यप्रदेश में लगे हैं। लोकसभा चुनाव के शुरू होने से लेकर अब तक प्रदेश कांग्रेस के कई बड़े नेता और कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर से कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। यह झटका कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस की वर्तमान विधायक ने भाजपा का दामन थाम लिया है।  

दरअसल, बिना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। निर्मला स्प्रे ने राहतगढ़ में सीएम मोहन यादव के सामने भाजपा की सदस्यता ली है। विधायक निर्मला स्प्रे का अचानक कांग्रेस का दामन थामने से पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। बता दें कि, पिछले कुछ दिनों में कांग्रेस के बड़े नेताओं समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पार्टी का साथ छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें