शादी के 10 दिन बाद प्रेमी के साथ भागी दुल्हन - CG Sandesh

शादी के 10 दिन बाद प्रेमी के साथ भागी दुल्हन

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक शादी के बाद एक दूल्हे के अरमान टूट गए। जानकारी के अनुसार शादी के 10 दिन बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस बात की जानकारी जब घर वालों को हुई तो हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला फतेहबाद क्षेत्र के एक गांव का है। बताया यहां रहने वाले एक लड़की की शादी शमशाबाद की रहने वाली एक लड़की से 22 अप्रैल को हुई। जिसके बाद दुल्हन अपने ससुराल चले गई। यहां शादी के बाद दुल्हन ने तबीयत खराब का बहाना बताकर 10 दिनों तक सुहागरात मनाने से इनकार करते रही। जिसके बाद वो अपने मायके चली गई।

घटना के बाद युवक ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। युवक का आरोप है कि शादी के पहले दिन से पत्नी का व्यवहार बदल गया था। वह तबीयत खराब का बहाना बना रही थी। यही नहीं उसने पहले दिन से ही सुहागरात मनाने को मना कर दिया। इसके बाद पत्नी मायके चली गई।

युवक पहली मई को फिर पत्नी को वापस लाने गया। पत्नी ने रास्ते में सिर दर्द की बात कहकर दवा ली थी। इसके बाद रास्ते में बाइक सवार युवक आए। गाड़ी रोकने की बात कही। वह गाड़ी से उतरी और उसके गाड़ी पर सवार होकर चल गई। पत्नी के फरार होने पति चिल्लाता रहा पर उसकी पत्नी ने नहीं सुना। घटना से आहत पति ने पुलिस से गुहार लगाई है। इस पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें