CG : पेड़ पर लटकती मिली हेड कांस्टेबल की लाश - CG Sandesh

CG : पेड़ पर लटकती मिली हेड कांस्टेबल की लाश

बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र से हेड कांस्टेबल की आत्महत्या की खबर सामने आई है. हेड कांस्टेबल के परिजनों ने अफसरी प्रताड़ना का आरोप लगाया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल लखन मेश्राम गुरूवार को थाने से काम कर अपने घर लौटे थे और रात में सो गये थे. रात में वे उठे और कहीं चले गये. रात में जब परिजनों की नींद खुली तो देखा कि वो अपने बिस्तर में नहीं थे. जिसके बाद थाने में काॅल किया गया लेकिन वे वहां भी नहीं थे. जिसके बाद पुलिस को सूचना मिलते सुबह हेड कांस्टेबल के घर पहुंची और उनकी तलाश शुरू की गई.

तलाशी के दौरान शुक्रवार की सुबह उनका शव घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ से लटका मिला. जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बताया जाता है कि, कुछ दिनों पहले ही लखन मेश्राम को मालखाने की जवाबदारी मिली थी.तब से ही उन पर काम को लेकर काफी दबाव था और उन्हें कभी भी फोन कर थाने बुलाया लिया जाता था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें