भीषण सड़क हादसे में 5 की दर्दनाक मौत - CG Sandesh

भीषण सड़क हादसे में 5 की दर्दनाक मौत

पहाड़ों की रानी मसूरी में शनिवार को एक भीषण दर्दनाक हादसा हो गया। शनिवार सुबह करीब पांच बजे मसूरी देहरादून मार्ग झड़ीपानी रोड पर पानी वाला बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिससे इस हादसे में करीब 5 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद से मार्ग में जाम लग गया।

दरअसल, मसूरी देहरादून मार्ग झड़ीपानी रोड पर पानी वाला बैंड के पास एक कार के अनियंत्रित होकर खाई में गहरी गई। जिससे इस हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। वहीं बताया गया कि देहरादून आईएमएस कॉलेज में पढ़ने वाले चार लड़के और दो लड़कियां घूमने के लिए मसूरी आए थे। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने एएनआई को बताया कि उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें