बागबाहरा : ट्रक चालक की लापरवाही ने ली बाइक चालक की जान - CG Sandesh

बागबाहरा : ट्रक चालक की लापरवाही ने ली बाइक चालक की जान

1 मई को कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम टेमरी में नाका के पास एक ट्रक चालक की लापरवाही ने बाइक चालक की जान ले ली. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध कायम कर लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार मुकेश निषाद पिता रामलाल निषाद उम्र 32 साल निवासी तुसदा थाना खल्लारी अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 04 CJ 4725 से अपने ससुराल ग्राम टेमरी आया हुआ था.

जहाँ मुकेश ससुराल पहुंचकर अपने काम से मोटर सायकल में खरियार रोड गया था, जहाँ से वापस आते समय लगभग रात्रि नौ से साढ़े नौ बजे के मध्य NH353 रोड टेमरी नाका साईन बोर्ड के पास महासमुंद की ओर से ट्रक क्रमांक MH 40 BG 3792 के चालक अपने ट्रक को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये सामने से मुकेश निषाद के मोटर सायकल क्रमांक CG04CJ4725 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मुकेश निषाद को गंभीर चोंट आने से मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद पुलिस ने मर्ग जांच में घटनास्थल का निरीक्षण, मर्ग पंचनामा, गवाहों के कथनों से ट्रक क्रमांक MH 40 BG 3792 के चालक के विरूद्ध अपराध धारा 304(A) भादवि का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें