CG : सड़क हादसे में पिता और बेटी की मौत, 3 दिन बाद होने वाली ... - CG Sandesh

CG : सड़क हादसे में पिता और बेटी की मौत, 3 दिन बाद होने वाली थी बेटी की शादी

जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के देवडांड गांव के पास सड़क हादसे में पिता और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं बाइक चला रहे युवक का पैर कट जाने से उसे गम्भीर हालत में अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम साेनगेरसा निवासी 20 वर्षीय कांति साय शादी की खरीदारी के लिए बाइक पर अपने पिता नईहर साय (46 वर्ष) और भाई जगेश्वर राम (22 वर्ष) के साथ निकली थी. इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए. युवती की शादी 30 अप्रैल को होने वाली थी.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें