बागबाहरा : शादी कार्यक्रम के दौरान मारपीट, केस दर्ज - CG Sandesh

बागबाहरा : शादी कार्यक्रम के दौरान मारपीट, केस दर्ज

बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम हरनादादर में शादी कार्यक्रम के समय मारपीट की खबर सामने आई है. ग्राम हरनादादर निवासी टुकेश्वर टण्डन ने पुलिस को बताया की 16 अप्रैल की रात वह उसके मोहल्ले के जगत भारद्वाज के यहां शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था. जगत भारद्वाज के घर के सामने रात करीब 11 बजे पहुंचा था वहां पर गैंदलाल देशकर खडा था.

तब गैंदलाल देशकर के पास जाकर छु कर कहा चलो अन्दर खाना खाते हैं तब गैंदलाल देशकर नाराज होकर अश्लील गाली गुप्तार करते हुए हाथ थप्पड से मारपीट करना शुरू कर दिया. हो हल्ला सुनकर टुकेश्वर के भैया हीरादास टण्डन, भाभी कोमल टण्डन और पिताजी बलीराम टण्डन घर से बाहर निकलकर बीच बचाव करने लगे. तो उन्हें भी गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देकर उन लोगो के साथ मारपीट किया और टुकेश्वर के बडे भाई के दाहिना हाथ के कलाई को पकडकर मरोड दिया. साथ ही गला को भी मरोड दिया, टुकेश्वर के पिता को जमीन में पटक दिया तथा टुकेश्वर की भाभी के साथ हाथ मुक्का से मारपीट किया.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी गैंदलाल देशकर के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें