news-details

महासमुंद सहित इन जिलों में बारिश की संभावना, जानें छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल

छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। मौसम के मिजाज बदलने के साथ ही सोमवार को रायपुर और दुर्ग जिले में जमकर बारिश हुई है। आज सुबह से ही राजधानी रायपुर में गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था। दोपहर बाद रायपुर में तेज बारिश होने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग की माने तो शाम से रात तक प्रदेश के 6 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 3 घंटे के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। यह अलर्ट सोमवार को दोपहर साढ़े 3 बजे जारी किया गया है जो की शाम 7 बजे तक जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, दुर्गा, गरियाबंद जिले में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा जिले में दर्ज किया गया है। दंतेवाड़ा जिले में आज अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री, बीजापुर में 38.2 डिग्री, राजनांदगांव में 38 डिग्री, दुर्ग में 37.8 डिग्री और बस्तर में 37.4 डिग्री दर्ज किया गया है।




अन्य सम्बंधित खबरें