कोमाखान : बुजुर्ग महिला की हत्या, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज - CG Sandesh

कोमाखान : बुजुर्ग महिला की हत्या, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम बोईरगांव से बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने मर्ग जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है.

पुलिस ने मर्ग जांच के दौरान मृतिका छिनई बाई यादव पति परस राम यादव उम्र 60 साल निवासी बोईरगांव के पति परस राम, देवर तानसेन, दशरथ, खेमराज से लिए गए कथन तथा मर्ग इंटीमेशन, शार्ट पी.एम. रिपोर्ट, मर्ग पंचनामा कार्यवाही में पाया गया की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसी ठोस वस्तु से छिनई बाई यादव के दाहिने बायें सिर में, माथा में, दाहिने एवं बायें आंख के भौंह के ऊपर, कान के पास, सिन्दुर भरने वाले जगह सिर में एवं सिर के पीछे में, बायें हाथ के कलाई एवं अंगूठा के पास मार गया, जिससे उसकी मौत हो गई. सम्पूर्ण जांच पर धारा सदर 302 भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें