खल्लारी : 20 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

खल्लारी : 20 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

खल्लारी पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से 20 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल को मुखबिर की सुचना पर पुलिस ग्राम बोहारडीह पहुंची, जहां आरोपी लोमश कुमार मन्नाडे पिता डोंगरदास मन्नाडे उम्र 38 वर्ष निवासी बोहारडीह के कब्जे से 10 - 10 लीटर वाली दो जरीकेन में हाथ भटठी महुआ शराब भरी हुई कुल जुमला 20 लीटर बरामद किया गया. जप्त शराब की कीमत 4 हजार रुपये बताई गई. आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें