खल्लारी : जमीन रजिस्ट्री की बात पर की मारपीट - CG Sandesh

खल्लारी : जमीन रजिस्ट्री की बात पर की मारपीट

खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरीपाली में जमीन रजिस्ट्री के नाम पर मारपीट की खबर सामने आई है.

चम्पेश्वर पुरी गोस्वामी पिता शिवपुरी गोस्वामी निवासी ग्राम फिंगेश्वर (गरियाबंद) ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है की 18 मार्च को सुबह करीबन 9 बजे के आसपास वह अपने पैतृक गांव डोंगरी पाली अपने खेत को देखने गया था. वहां से अपने घर की ओर जा रहा था. तभी उसका छोटा भाई सुभाष पुरी मिला. उसी के घर के सामने उनसे बात करने रूका.

तभी यादराम पटेल अपने घर से चम्पेश्वर पुरी गोस्वामी के पास आकर अपने भूमि को मेरे नाम रजिस्ट्री करो बोलने लगा तब चम्पेश्वर पुरी ने उसे मना किया कि किस आधार पर रजिस्ट्री करूं. तो वो अचानक उत्तेजित होकर गाली गलौच करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा और चम्पेश्वर पुरी गोस्वामी को गाडी से धक्का देकर गिरा दिया. गाडी से गिरने पर लात से मारपीट करने लगा, जिससे उसे चोंट लगी है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी यादराम पटेल के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें