CG : ट्रेक्टर से कुचलकर कांग्रेस नेता की हत्या - CG Sandesh

CG : ट्रेक्टर से कुचलकर कांग्रेस नेता की हत्या

बलौदा बाजार जिले से एक कांग्रेसी नेता की हत्या की खबर सामने आई है। कांग्रेस नेता को बार-बार ट्रैक्टर से कुचलकर मौत के घाट उतारा गया है। कांग्रेस नेता दयाराम जायसवाल सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले हुए थे। उस दौरान दयाराम को अकेला पाकर पहले ट्रैक्टर से ठोकर मारी गई फिर टायर से कुचला गया है। पूरा मामला कसडोल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम असनींद का बताया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दयाराम जायसवाल की लाश को सड़क किनारे देखा गया था। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर ही कांग्रेस नेता की मौत हो चुकी थी। वही जब पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी मिली तो पुलिस ने पूछताछ करते हुए आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में यह पता चला है कि यह पूरी हत्या की वजह जमीन और खेती के विवाद की बताई जा रही है।

पुलिस ने मामले की जानकारी और आरोपी से पूछताछ के बाद बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि कांग्रेस नेता दयाराम सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकला हुआ था। उस दौरान उसने उसे अकेला पाकर पहले उसे ट्रैक्टर से टक्कर मारी, फिर उसके ऊपर बार-बार ट्रैक्टर को चलाया है। पुलिस ने बताया कि कांग्रेस नेता दयाराम के सिर पर गहरे चोट के निशान भी हैं यानी की आरोपी ने ट्रैक्टर से उसके सर को कुचला है। फिलहाल पुलिस में आरोपी को गिरफ्तार न्यायालय में पेश कर दिया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें