पढ़िए दिल-दहला देने वाली प्रेम कहानी...टीचर की लव स्टोरी का ... - CG Sandesh

पढ़िए दिल-दहला देने वाली प्रेम कहानी...टीचर की लव स्टोरी का खौफनाक अंत...जिंदा जल गई महिला, पति फरार

 जांजगीर-चांपा। जिले में एक और प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हो गया है। प्रेम विवाह के 14 माह भी पूरे नहीं हुए थे कि महिला की आग से झुलसकर मौत हो गई। घटना के बाद से पति फरार है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। जांजगीर-चांपा जिला अंतर्गत ग्राम मुलमुला की रहने वाली सावित्री सारथी ने अपने पसंद से हरिश सारथी संग प्रेम विवाह किया था।


दोनों कुसमुंडा के बरपाली गांव में रहते थे। सावित्री एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। शनिवार की रात महिला को बेहद नाजुक स्थिति में हरीश ने अस्पताल पहुंचाया। महिला बुरी तरह आग से झुलस गई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सावित्री के परिजनों ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें