CG : लड़की से मिलाने के बहाने बुलाकर 2 किशोरों की हत्या - CG Sandesh

CG : लड़की से मिलाने के बहाने बुलाकर 2 किशोरों की हत्या

जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र से लड़की के चक्कर में हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 36 घंटे के अंदर मौत का खुलासा कर हत्या की गुत्थी सुलझा ली है. मामले में 3 नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

मामले की संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना शिवरीनारायण क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलखन के दो बालक 7 जनवरी को रात्रि 10 बजे के बाद से अचानक गुम हो जाने तथा परिजनों द्वारा आसपास ढूंढने पश्चात् 9 जनवरी को नाबालिग बालकों के गुम होने की सूचना पर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 17/2024 एवं 18/2024 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना कार्रवाई में लिया गया। जिनकी लगातार पता तलाश किया जा रहा था.

इसी दौरान 12 जनवरी को सूचना मिली कि ग्राम बरभांठा नहर पुल में नहर के अंदर पानी में एक व्यक्ति का शव सेमरा से गोदना की तरफ आ रही नहर में पानी खुल जाने से बहकर आकर फंसा है, जिसे बाहर निकाल कर पंचनामा कार्यवाही दौरान शव की पहचान गुम नाबालिग के रूप में हुई जिसकी हत्या कर नहर में छुपाने का प्रयास किया गया था। दूसरे गुम हुए बालक की भी तलाश की गई। जिसका शव उसी नहर में पोडी डबरी फॉल पुल के पास कचरे के साथ फंसा मिला दोनों की हत्या की आशंका पर शॉर्ट पी.एम. रिपोर्ट अनुसार सिर में घातक चोट पहुचाने से सिर फटने के कारण मृत्यु होने से उक्त प्रकरण में धारा 302, 201 भादवि समाहित कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें