छत्तीसगढ़ : प्रयोगशाला सहायक एवं प्रयोगशाला तकनीशियन के पदों ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : प्रयोगशाला सहायक एवं प्रयोगशाला तकनीशियन के पदों पर निकली भर्ती

राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला, रायपुर, (छ.ग.) के अंतर्गत प्रयोगशाला सहायक एवं प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो गई है. अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की वेबसाइट में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन की प्रक्रिया 12 जनवरी से प्रारंभ हो गई है. आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी निर्धारित की गई है. आवेदन में त्रुटी सुधार 12 से 14 फरवरी तक कर सकेंगे.

छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी प्रतिभागियों से किसी भी प्रकार की परीक्षा शुल्क नहीं ली जाएगी. परीक्षा तिथि एवं परीक्षा का समय व्यापम की वेबसाइट पर बाद में घोषित की जायेगी.

ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखें – PDF


अन्य सम्बंधित खबरें