गला घोटकर पत्नी और तीन बच्चों की हत्या - CG Sandesh

गला घोटकर पत्नी और तीन बच्चों की हत्या

बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम हिर्री में पति ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मौके पर पहुंच गई है और इसकी जांच पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है की ग्राम हिर्री में रहने वाले उमेंद्र केवट नाम के 34 वर्षीय युवक ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों जिसकी उम्र पांच वर्ष, चार वर्ष और तीन वर्ष (दो बच्चियां, एक बेटा) उनकी गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक अपनी पत्नी पर शक करता था। जिसके कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले में जांच पड़ताल अभी जारी है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें