कोमाखान : घर से मोबाइल और चांदी के पायल चोरी  - CG Sandesh

कोमाखान : घर से मोबाइल और चांदी के पायल चोरी

कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम केरामुड़ा खुर्द में घर से मोबाइल और चांदी के पायल की चोरी की खबर सामने आई है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. ग्राम केरामुड़ा खुर्द निवासी सोमवती प्रजापति ने पुलिस को बताया की 21 अगस्त को सुबह लगभग 08:30 बजे वह घर में ताला बंद कर मजदूरी करने खेत में गई थी. शाम 4 बजे के आसपास वापस अपने घर आई तो देखी कि घर के दरवाजे का ताला टुटा हुआ था. घर अंदर जाकर देखी तो कमरे के दरवाजे का ताला भी टुआ हुआ था.

कमरा में रखा मोबाईल नहीं था, कमरा के अंदर रखा कपड़ा वाला बैग खुला हुआ था. कपड़े एवं अन्य सामान ईधर-ऊधर बिखरा पड़ा था. बैग के अंदर रखे 01 जोड़ी चांदी का पायल बैग में नहीं था. 01 जोड़ी चांदी का पायल कीमती लगभग 10,000 रूपये को एवं एक नग रियलमी कंपनी का टचस्क्रीन मोबाईल कीमती लगभग 8000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है. पता तलाश करने के बाद नहीं मिलने पर मामले की शिकायत 16 दिसम्बर को थाने में दर्ज करायी गयी. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भादवि की धारा 454, 380 के तहत अपराध कायम किया है.

author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें