धान कटाई के दौरान हार्वेस्टर की चपेट में आने से किसान की मौत - CG Sandesh

धान कटाई के दौरान हार्वेस्टर की चपेट में आने से किसान की मौत

बिलासपुर जिले के मस्तूरी में धान की कटाई के दौरान हार्वेस्टर की चपेट में आने से किसान की मौत हो गयी. धान कटाई करते हुए मोड़ने के लिए ड्राइवर हार्वेस्टर को पीछे कर रहा था, इसी दौरान हार्वेस्टर के पिछले हिस्से से वह टकरा गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है. हार्वेस्टर को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें