तीन कंटेनर से जब्त, जीएसटी विभाग को सौंपा गया 45 लाख का गुड़... - CG Sandesh

तीन कंटेनर से जब्त, जीएसटी विभाग को सौंपा गया 45 लाख का गुड़ाखू

गौरेला पेंड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में एफएसटी टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें गुड़ाखू से भरे तीन कंटेनर को जब्त किया है। बता दें कि इन जब्त किए गए गुड़ाखों की कुल कीमत 45 लाख रुपए बताई जा रही है। दरअसल पूरा मामला गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले का है जहां एसएसटी टीम के द्वारा छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र में आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से बेंगलुरु के लिए निकले कंटेनर कबीर चबूतरा के पास पहुंचे। जहां वाहन की चेकिंग करने पर पुलिस ने तीनों वाहनों में गुड़ाखू बरामद किया। इस मामले में दस्तावेज की मांग की गई तो दस्तावेज में ई ई परमिट न होने के कारण एफएसटी टीम ने तीनों कंटेनर को जब्त कर लिया और आगे की कार्रवाई के लिए जीएसटी के अधिकारियों को सौंप दिया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें