सारा अली खान ने साझा कीं ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें - CG Sandesh

सारा अली खान ने साझा कीं ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें

हाल ही में सारा अली खान ने वर्कआउट और डाइट के सहारे अपना बैली फैट कम किया है। उनका कहना है कि उन्होंने सिर्फ दो सप्ताह के अंदर यह कामयाबी पाई है। सारा अली खान ने बाकायदा तस्वीरें साझा करके एक नोट लिखा है। बता दें कि हाल ही में सारा अली खान ने मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में शिरकत की। इसमें पिंक कलर का लहंगा पहने वह बेहद खूबसूरत नजर आईं। इन तस्वीरों में उनका कर्वी फिगर साफ देखा जा सकता है।

सोमवार को सारा अली खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। दरअसल, उन्होंने तीन तस्वीरों वाला एक कोलाज साझा किया है। सारा ने एक तस्वीर अपनी जिम से शेयर की हुई है। ब्लैक स्पोर्ट्स ब्रा और लाइट ब्लू ट्राउजर पहने सारा इसमें अपनी फैट बेली को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं बाकी दो तस्वीरों में अभिनेत्री पारंपरिक ड्रेस में फ्लैट बैली फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।


इन तस्वीरों के साथ सारा ने लिखा है, 'फिटनेस एक यात्रा है। चलते रहिए।' इसके साथ उन्होंने लिखा, 'ईमानदारी से कहूं तो इस टॉप फोटो को अपलोड करने में पहले बहुत असहज महसूस हुआ, लेकिन मुझे सच में गर्व है कि मैंने इसे दो हफ्ते में एक साथ पा लिया। वजन का मसला हमेशा मेरे लिए संघर्ष रहा है'।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें