एक ही नाबालिग लड़की से बलात्कार के 2 अलग-अलग मामले - CG Sandesh

एक ही नाबालिग लड़की से बलात्कार के 2 अलग-अलग मामले

छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिले से एक ही नाबालिग से बलात्कार के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। गौरेला और सकरी थाने में एफआईआर दर्ज हुआ है। इस मामले में दोनों थाना क्षेत्र की पुलिस कार्रवाई कर रही है। पहला मामला सकरी थाना क्षेत्र का है जहां बिलासपुर का युवक (नाबालिग का ब्वॉयफ्रेंड) ने पहले तो लड़की को अपने प्यार के झांसे में लिया। फिर बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ भगाकर ले गया और उसका रेप किया। सकरी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

वहीं दूसरा मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है जहां पर दूसरे युवक ने उसी लड़की से मकान दिखाने के नाम पर रेप किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें