बागबाहरा : ट्रक मे अवैध रूप से शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्त... - CG Sandesh

बागबाहरा : ट्रक मे अवैध रूप से शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार

सुकदेव वैष्णव. बागबाहरा पुलिस ने ट्रक में अवैध शराब परिवहन करते तस्कर को गिरफ्तार किया है. 14 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना‍ मिली की एक व्यक्ति अपने वाहन क्रमांक CG 04 PB 7540 आयसर ट्रक मे अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहा है.

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पिथौरा चौक बागबाहरा पंहुचकर संदेही वाहन का इंतजार किया जा रहा था. इसी दौरान संदेही वाहन पिथौरा की तरफ से आये जिसे रोका गया. ड्राईवर सीट पर बैठा व्यक्ति प्रवीण ठाकुर पिता मिस्त्री ठाकुर उम्र 26 साल निवासी म0 नं0 713 गोविंद कालोनी बाड्गंगा थाना बाड्गंगा जिला इंदौर म0प्र0 गाडी खाली होना बताया.

पुलिस द्वारा गाडी की तलाशी लेने पर केबिन के अंदर रखे खाकी कार्टूनो और सफेद रंग की प्लास्टिक बोरियों में भरे देशी प्लेन मदिरा शराब रखा हुआ मिला, जिसे चेक करने पर 250 नग देशी मदिरा प्लेन शराब प्रत्येक में 180 एमएल शराब सीलबंद भरा हुआ जुमला 45 लीटर किमती 20000 रूपये मिला.

आरोपी द्वारा धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से जप्त शराब एवं वाहन क्रमांक CG 04 PB 7540 आयसर ट्रक किमती 2100000 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया. आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 174/2023 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को ज्यूडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है.

संपूर्ण कार्यवाही निरीक्षक महेश साहू थाना प्रभारी बागबाहरा प्रधान आरक्षक मोहन कुर्रे, आरक्षक एकलव्य बैस, पीयूष शर्मा, बिरेन्द्र तिवारी थाना बागबाहरा पुलिस द्वारा किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें