CG  : 3 साल पहले लापता हुए युवक के लाश की तलाश कर रही पुलिस - CG Sandesh

CG : 3 साल पहले लापता हुए युवक के लाश की तलाश कर रही पुलिस

कोरबा में सलमा सुल्ताना हत्याकांड जैसा मामला मल्हार में सामने आया है। आरोपियों ने 3 साल पहले युवक की हत्या कर खेत में दफना दिया था। अब खेत में धान की फसल लहलहा रही है। ऐसे में युवक का कंकाल किस स्थान पर दफनाया गया है, पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।

मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार पुलिस चैकी क्षेत्र के मल्हार नगर के वार्ड नंबर 10 में रहने वाला विकास कुमार केवर्त 19 वर्ष बीते 3 वर्ष पूर्व अचानक लापता हो गया, जिसकी परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। आखिरकार परिजनों ने युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट मल्हार चैकी में दर्ज कराई थी।

इसके बाद परिजन खोजबीन में लगे रहे वहीं मल्हार पुलिस भी लापता युवक की पता तलाश में जुटी हुई थी, तभी मल्हार चैकी प्रभारी विष्णु यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि 3 वर्ष पहले लापता हुए युवक की हत्या हो चुकी है और उसके शव को जमीन में दफनाकर ठिकाने लगा दिया गया है। इसके बाद मल्हार चैकी प्रभारी विष्णु यादव ने अपने उच्चाधिकारियों को इससे अवगत कराया जिसके बाद लापता हुए युवक के हत्यारों की पता-तलाश की गई। जिसके बाद परत दर परत लापता युवक के बारे में मामला सुलझता गया।

पूछताछ में दो नाबालिगों ने बताया कि हत्या की घटना को 4 लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था। उन्होंने यह भी बताया कि युवक की हत्या धनतेरस के दिन रस्सी से गला घोटकर की गई थी। हत्या के बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए हथनी नामक तालाब के पास खेत में दफना दिया था।

शुरू हुई खुदाई

पुलिस ने नाबालिगों के बताए अनुसार उस जगह की खुदाई के लिए मजिस्ट्रेट तहसीलदार से अनुमति मांगी थी। खुदाई की स्वीकृति मिलने के बाद पुलिस संदेहियों के बताए अनुसार स्थान को चिन्हित कर बुधवार दोपहर 12 बजे से खुदाई कार्रवाई में जुट गई है। इस दौरान एडिशनल एसपी अभिशेक माहेश्वरी, पचपेड़ी तहसीलदार अप्रतिम पांडेय, मस्तुरी थाना प्रभारी रविंद्र अनंत, मल्हार चैकी प्रभारी विष्णु यादव के साथ फोरेंसिक एक्सपर्ट भी मौके पर मौजूद रहे। हालांकि खेत में पानी के कारण खुदाई में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। शाम हो जाने के कारण खुदाई को बंद कर दिया गया है। गुरूवार को उसी चिन्हांकित स्थान की फिर से खुदाई की जाएगी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें