समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का उपार्जन हेतु किसान पंजीयन की अ... - CG Sandesh

समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का उपार्जन हेतु किसान पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ी

खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का उपार्जन हेतु कृषकों का पंजीयन समितियों के माध्यम से किया जा रहा है। इसके तहत पूर्व में राज्य शासन के निर्देशानुसार यदि पूर्व से पंजीकृत किसान द्वारा कोई संशोधन हेतु 30 सितंबर 2023 तक आवेदन, समिति में प्रस्तुत नही किया जाता है तो समिति द्वारा पूर्व वर्ष के कृषकों की जानकारी खरीफ वर्ष 2023-24 के लिए किसान हेतु कैरी फारवर्ड किया जा सकेगा। 

राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का उपार्जन हेतु कृषकों का पंजीयन उपरोक्त अवधि 30 सितंबर 2023 में वृद्धि करते हुए 15 अक्टूबर 2023 तक निर्धारित की गई है। ताकि खरीफ वर्ष 2023-24 के लिए किसान पंजीयन हेतु कैरी फारवर्ड की कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें