खल्लारी : पिकअप ने भाजपा नेता की कार को मारी ठोकर - CG Sandesh

खल्लारी : पिकअप ने भाजपा नेता की कार को मारी ठोकर

खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरीपाली के पास पिकअप की ठोकर से भाजपा नेता की कार क्षतिग्रस्त हो गयी, जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम आमाकोनी निवासी थानसिंग दीवान भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जिला महासमुंद एवं तुसदा क्षेत्र क्रमांक 11 का जनपद सदस्य है. थानसिंग 13 सितम्बर को शाम 4 बजे पार्टी का काम करके बागबाहरा से वापस गांव की ओर जा रहा था.

इसी दौरान ग्राम डोंगरीपाली की ओर से आ रही टाटा 207 पीकअप क्रमांक CG 06 GN 7043 का चालक तेजी एवं लापरवाही से चलाते आकर थानसिंग की टोयोटा फर्चुनर कार क्रमांक CG 04 HW 8118 को सामने से आकर साईड से दाहिने ओर पीछे चक्का के पास रगडते हुए तेजी से निकल गया, जिससे कार का दाहिना पिछला मडगार्ड छतिग्रस्त होकर टूट गया.

थानसिंग ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करायी. पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ भादवि की धारा 279 के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें