बागबाहरा : ओवरटेक करते बाइक ने मारी ठोकर, युवक की मौत - CG Sandesh

बागबाहरा : ओवरटेक करते बाइक ने मारी ठोकर, युवक की मौत

बागबाहरा : NH 353 मेन रोड पर लक्ष्मी राईस मिल के पास ओवरटेक करते हुए बाइक ने ठोकर मार दी जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

27 अगस्त को रात्रि करीबन 1 बजे मोटर सायकल प्लेटिना क्र CG 06 G 6574 के चालक नारायण साहू पिता हनुमान साहू उम्र 24 वर्ष निवासी कोल्दा को ओवरटेक करते मोटर सायकल बजाज सीटी 100 क्र CG 04 NR 3017 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक पीछे से ठोकर मार दी, जिससे प्लेटिना मोटर सायकल का चालक नारायण साहू अनियंत्रित होकर रोड के बने डिवाईडर से टकराकर गिर गया. 

हदसे में नारायण के सिर में गंभीर चोट लगी. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने सम्पूर्ण मर्ग जांच पर से एवं प्राप्त पीएम रिपोर्ट से मोटर सायकल बजाज सीटी 100 क्र CG 04 NR 3017 के चालक के खिलाफ अपराध धारा 304(A) भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें