कोमाखान : नदी किनारे शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहक तलाशते आरो... - CG Sandesh

कोमाखान : नदी किनारे शराब रखकर बिक्री हेतु ग्राहक तलाशते आरोपी गिरफ्तार

कोमाखान थान क्षेत्र के ग्राम बैगाखम्हरिया के पास नदी किनारे अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहकों की तलाश कर रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया. 9 सितम्बर को पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की ग्राम बैगाखम्हरिया में नदी किनारे एक व्यक्ति शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है.

पुलिस मौके पर पहुंची तो हिम्मत लाल डडसेना पिता रघुनाथ डडसेना उम्र 46 साल साकिन परकोड़ पिता रघुनाथ डडसेना उम्र 46 साल निवासी परकोड़ एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी लेकर बैठा था, जिसे पुलिस ने संदेह के आधार पर तलाशी ली. हिम्मत लाल डडसेना के कब्जे की सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 30 नग जेब्रा छाप पाऊच प्रत्येक पाऊच में 200-200 ML देशी शराब भरा हुआ जो उड़ीसा राज्य का बना हुआ कीमती 1650 रूपये तथा शराब बिक्री रकम 3280 रूपये व एक नग रियल मी कंपनी का टचस्क्रीन मोबाईल कीमती 3000 रूपये जप्त किया गया.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 34(2)-LCG के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें