बागबाहरा : महिला के घर घुसकर चाक़ू अड़ाकर की लूटपाट और छेड़छाड़,... - CG Sandesh

बागबाहरा : महिला के घर घुसकर चाक़ू अड़ाकर की लूटपाट और छेड़छाड़, 2 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

बागबाहरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में दो अज्ञात बदमाशों ने महिला के घर घुसकर चाक़ू अड़ाकर नगदी और सोने के 2 टॉप लुट लिए और गंदी हरकत की. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

शिकायत में महिला ने बताया है की 22 अगस्त को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दो अज्ञात व्यक्तियों ने महिला के घर अंदर घुसकर चाकू अड़ाकर नगदी रकम 7000 रू एवं सोने के 2 टॉप कीमती 7000 रू को लूट लिया और बेईज्जत करने के नियत से गंदी हरकत भी की.

पुलिस ने दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 394, 398, 450, 354, 34 के तहत अपराध कायम किया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें