CG रेल हादसा : मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतरे…आवागमन हुआ... - CG Sandesh

CG रेल हादसा : मालगाड़ी के 11 डिब्बे पटरी से उतरे…आवागमन हुआ पूरी तरह से बाधित

जांजगीर-चांपा। जांजगीर के अकलतरा में मुम्बई-हावड़ा लाइन में रेल हादसा हुआ है। यहां पर मालगाड़ी के 11 डब्बे पटरी से उतर गए। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंची है।

हादसे में रेल यातयात प्रभावित हुआ है। रेलवे द्वारा अब इस मार्ग से आने-जाने वाली ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने और रि शेड्यूल करने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि अभी तक रेलवे की ओर से इस संबंध में कुछ भी नहीं कहा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिलासपुर से कोरबा की ओर एक एमटी रैक मालगाड़ी तेजी से पटरी पर दौड़ रही थी।


गौरतलब है कि अकलतरा फाटक से लगभग 30 मीटर आगे निकलते ही मालगाड़ी के डिब्बे धड़ाधड़ गिरते चले गए। अच्छा हुआ कि इस दौरान हावड़ा-मुबई की ओर से कोई भी ट्रेन अप एवं डाउन लाइन पर नहीं था। अन्यथा बड़ी दुर्घटना होती। फिलहाल किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। रेल अधिकारी घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचने लगे हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें