कोमाखान : रोड़ किनारे पी रहे थे शराब, पुलिस को देखकर खेत में ... - CG Sandesh

कोमाखान : रोड़ किनारे पी रहे थे शराब, पुलिस को देखकर खेत में फेंकी शीशी, 2 के खिलाफ केस दर्ज

कोमाखान थाना अंतर्गत टुहलू चौकी पुलिस ने रोड़ किनारे शराब पी रहे 2 लोगों पर कार्रवाई की है. 26 जुलाई को पुलिस ग्राम भ्रमण हेतु रवाना हुई थी. इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि कछारडीह गांव पास रोड किनारे में 2 आदमी बैठकर शराब पी रहे है. सूचना पर पुलिस पहुंची तो शराब पी रहे दोनो व्यक्तियों ने पुलिस को देखकर शराब की शीशी एवं गिलास को खेत के बहते पानी में फेक दिया. पुलिस ने दोनों के मुंह को सुंघकर पहचान किया. उनके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी.

पुलिस ने रोहित कुमार एवं मुकेश सोनवानी का शराब पीने का मुलाहिजा शासकीय अस्पताल कोमाखान से कराया गया. डॉक्टर द्वारा शराबी रोहित कुमार ठाकुर (23) निवासी मनबाय तथा पड़कीपाली निवासी मुकेश सोनवानी (24) को शराब सेवन करना लेख किये जाने से आरोपी रोहित कुमार ठाकुर और मुकेश सोनवानी को आम जगह में शराब सेवन करने के कारण धारा 36च (1) छ.ग.आब. अधि. का अपराध घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार किया गया. प्रकरण जमानतीय होने से जमानतदार के पेश करने पर जमानत मुचलका में रिहा किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें