प्रिया प्रकाश फिर सुर्ख़ियों में, वायरल हुई कातिल लूक - CG Sandesh

प्रिया प्रकाश फिर सुर्ख़ियों में, वायरल हुई कातिल लूक

एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर की फिल्म 'ओरु अदार लव' की एक क्लिप ने इंटरनेट पर धूम मचा दिया। इसके बाद वो रातोंरात सनसनी बन गईं। भारतीय युवाओं को पागल बनाते हुए, उन्होंने एक नया टैग 'विंक गर्ल' हासिल किया और नई 'नेशनल क्रश' बन गईं।

अपनी एक्टिंग से सिने लवर्स को मंत्रमुग्ध करने के अलावा, मलयालम एक्ट्रेस एक सोशल बटरफ्लाई के रूप में भी जानी जाती हैं। वह अपनी प्राइवेट लाइफ के बारे में जानकारी देते हुए फैंस को अपडेट देना पसंद करती हैं।

जहां पहले वह कई बार अपने सिजलिंग लुक्स से लोगों को दीवाना कर चुकी हैं, वहीं थाईलैंड में उनकी छुट्टियों की हालिया तस्वीरों ने तापमान बढ़ा दिया है।

शनिवार को Priya Prakash Varrier ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर कीं, जिसमें वह अपने सबसे अच्छे दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाती हुई देखी जा सकती हैं।

तस्वीरों में प्रिया और उनकी दोस्तों को बीचवियर पहने देखा जा सकता है। एक्ट्रेस पीले रंग का फ्रिल टॉप और फ्लोरल बॉटम पहने नजर आ रही हैं। जहां चार तस्वीरों में प्रिया अकेले कैमरे के सामने पोज देती नजर आ रही हैं, वहीं बाकी फोटोज में वह अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें