आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित - CG Sandesh

आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर अंतर्गत शहरी क्षेत्र में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 19 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। बिलासपुर शहर के वार्ड क्रमांक 21 में तीन पद, 53 में दो पद और वार्ड क्रमांक 23, 25, 28, 30, 32, 33, 34, 37, 41, 44, 45, 46, 60 एवं 66 में एक-एक पदों पर आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती हेतु 25 जुलाई से आवेदन आमंत्रित किये गये है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 8 अगस्त 2023 तक है। 

रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी तथा निर्धारित आवेदन पत्र कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना बिलासपुर से प्राप्त कर सकते है। इच्छुक आवेदक कार्यालयीन समय में बंद लिफाफे में सीधे अथवा पंजीबद्ध डाक से आवेदन पत्र जमा कर सकते है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें