आदिवासी युवती की संदेहास्पद मौत मामले मे परिजनों से मुलाकात ... - CG Sandesh

आदिवासी युवती की संदेहास्पद मौत मामले मे परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे जनपद सदस्य निलय कश्यप

भानपुरी तहसील अंतर्गत ग्राम बाकेल मे एक आदिवासी युवती का संदेहास्पद रूप से मौत का मामला सामने आने के बाद कांग्रेस के युवा नेता एवं जनपद सदस्य जनपद निलय कश्यप ने बाकेल के मारीगुड़ा पहुंच कर परिजन से मुलाकात किया। निलय कश्यप ने इस दुःखद घड़ी मे हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया साथ ही परिजनों को उचित न्याय दिलाने की बात कही। 

शोकाकुल परिवार से ढांढस बंधाते हुए कहा क्षेत्र के विधायक चंदन कश्यप और हम सभी आप लोगों के साथ है हम हर सम्भव आपका मदद करेंगे। विधायक जी ने पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों से बात करके गंभीरता से मामले की जांच करने की निर्देश दिए है। पुलिस जांच कर रहीं है दोषियों के ऊपर कठोर कार्रवाई होगी।

इस दौरान युवा कांग्रेस के भानपुरी ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल,कांग्रेस कार्यकर्ता जागेश्वर सिन्हा,विधायक सोशल मीडिया प्रतिनिधि भुवनेश्वर बघेल, एवं अन्य लोग उपस्थित थे।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें