सरकारी विभागों मे भर्ती होने वाले अभ्यर्थियों को किसी के झां... - CG Sandesh

सरकारी विभागों मे भर्ती होने वाले अभ्यर्थियों को किसी के झांसे या बहकावे में न आने की अपील

नारायणपुर : राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न विभागों में शासकीय नौकरी में भर्तियां करने की प्रक्रिया चल रही है। कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के सभी अभ्यर्थियों से अपील करते हुए कहा है कि सरकारी नौकरी में भर्ती कराने के लिए किसी के झांसे या बहकावे में न आएं।

उन्होने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा आप लोगों को सरकारी नौकरी में भर्ती करवाने के लिए पैसे या कोई अन्य सामग्रियांे की मांग करते पाये जाने पर तत्काल इसकी शिकायत कलेक्टर कार्यालय में करें ताकि दोषी व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही किया जा सके। कलेक्टर ने अभ्यर्थियों से कहा है कि भर्तियां पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता तथा शासकीय निर्देशों का पालन करते हुए भर्ती की जाएगी।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें